कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान: जैसा हाईकमान का आदेश होगा, उसका करूंगा पालन, अशोक गहलोत को बताया बेहतर उम्मीदवार

[ad_1]
![]()
जबलपुर18 मिनट पहले
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि जैसा हाईकमान निर्णय लेगा मैं वैसा ही करूंगा, लेकिन तीन मुद्दे ऐसे हैं जिसमें मैं बिल्कुल भी समझौता नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि गरीब का पक्ष, दलित आदिवासी का पक्ष और वंचित वर्गों का पक्ष की बात रखने मे मैं बिल्कुल भी समझौता नहीं करता हूं, वहीं उन्होंने कहा कि वह संगठन जो कि धार्मिक उन्माद फैलाते हैं, नफरत फैलाते हैं उनकी खिलाफत में भी मैं बिल्कुल समझौता नहीं करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा और नेहरू गांधी परिवार के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा रहा हूं और रहूंगा इसलिए जैसा निर्देश होगा वैसा मैं करूंगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष में आए नाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अच्छे उम्मीदवार हैं,वरिष्ठ हैं, सबसे अच्छी बात यह है कि पूरी तरह से निर्विवाद हैं उनके खिलाफ किसी भी तरह के आरोप नहीं लगे हैं, उनकी ना ही ई.डी जांच कर रहीं है और ना ही सी.बी.आई और वह गांधीवादी विचारधारा के हैं इसलिए वह अच्छे उम्मीदवार हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो फिर उनके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सचिन पायलट का नाम सामने आ रहा है, इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं राजस्थान का ना ही विधायक हूं और ना ही वहां का महामंत्री इसलिए मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता।
Source link




