कांग्रेस में जाने की संभावनाओं पर बोले शेरा भैया: अगर मैं कांग्रेस में चला गया तो मेरी विधायकी चली जाएगी

[ad_1]

बुरहानपुरएक घंटा पहले

लंबे समय से बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाए चल रही है। लेकिन विधायक ने इसे लेकर स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं अभी कांग्रेस में नहीं जा सकता। उन्होंने कहा मैं कांग्रेस में तभी जा सकता हूं। जब विधानसभा के 6 महीने बच जाएंगे। उसके पहले नहीं जा सकता। अगर उसके पहले जाउंगा तो दल-बदल कानून लग जाएगा और मेरी विधायकी चली जाएगी।

गौरतलब है कि पुश्तैनी कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले ठाकुर सुरेंद्रसिंह उर्फ शेरा भैया ने 2018 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था। दरअसल गुटबाजी के कारण उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था, लेकिन उन्होंने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को हराकर 5120 वोटों से चुनाव जीता था।

विधायक ने इसलिए दिया यह बयान

दरअसल काफी दिनों से यह बात सामने आ रही थी कि बुरहानपुर विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उनका अब तक इस विषय पर खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया था। अब पहली बार विधायक ने खुलकर यह बात कही।

5120 वोटों से चुनाव जीते थे शेरा भैया

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को हराकर 2018 में ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया 5120 वोटों से चुनाव जीते थे। भाजपा की अर्चना चिटनीस को 93441 वोट मिले थे जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े सुरेंद्र सिंह ने 98561 वोट हासिल किए थे। पार्टी ने अब तक वापस शामिल नहीं किया है। दरअसल इसके पीछे विधायकी चले जाने का डर है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button