Chhattisgarh

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का आरोप

कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश द्वार पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। शहर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल और सपना चौहान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में भवन निर्माण की सामग्री की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपनों पर चोट हो रही है। सीमेंट की कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है।

उन्होंने मांग की है कि सीमेंट पर 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि वापस ली जाए और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल किया जाए। कोरबा नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button