कांग्रेस ने घेरा विधुत विभाग के एस.ई का कार्यालय: सिटी सर्किल स्तर पर शिकायत निवारण फोरम प्रारंभ करने की मांग की

[ad_1]
जबलपुर6 घंटे पहले
जबलपुर सिटी सर्किल लेविल पर आम उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण फोरम जो कि अभी जिला स्तर पर हैं उसे पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सिटी सर्किल आफिस का आज घेराव कर एस.ई से मांग की हैं कि जल्द से जल्द शिकायत निवारण फोरम शुरू किया जाए। हालांकि कांग्रेस के घेराव के बाद एस.ई. संजय अरोरा ने मंगलवार तक सिटी सर्किल लेविल पर शिकायत निवारण फोरम प्रारंभ करने का आश्वासन दिया हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के मुताबिक मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग भोपाल ने पुराने फोरम व विद्युत लोकपाल के रेग्युलेशन 2009 में संशोधन करते हुये 2021 के रेग्युलेशन में जिसका प्रकाशन मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 30 जुलाई 2021 को हुआ था। उपभोक्ताओं की विद्युत शिकायत का जल्दी निराकरण करने हेतु प्रावधान किए थे। जिसमें सर्किल लेवल पर फोरम का गठन होना था।
विधुत विभाग के पूर्व अधीक्षण यंत्री जबलपुर सिटी द्वारा सर्किल लेवल फोरम का गठन तो जरूर हुआ था, पर वह केवल कागजों तक ही सीमित रहा। कुछ मेम्बर का ट्रांसफर हो जाने से उपरोक्त फोरम का गठन निर्जीव हो गया है। इस संबंध में नियामक आयोग ने रिक्त पदों को तुरंत भरने हेतु निर्देश कंपनी को दिये हैं। इसके बावजूद भी सिटी सर्किल के द्वारा शिकायत निवारण फोरम प्रारंभ न कर आम बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारो का हनन किया हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा म.प्र. राजपत्र दिनांक 30 जुलाई 2021 की धारा 3.1 का संदर्भ देते हुये एस.ई. महोदय को अविलंब शिकायत निवारण फोरम प्रारंभ करने ज्ञापन सौपा।
एस.ई. संजय अरोरा ने इस बात को माना हैं कि म.प्र. विद्युत नियामक आयोग के रेगूलेशन के तहत सिटी सर्किल लेविल पर फोरम प्रारंभ करना अनिवार्य है और मंगलवार तक इस फोरम को प्रारंभ कर दिया जायेगा। ताकि आम बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण सिटी सर्किल लेविल पर किया जा सके।
Source link