कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों का देश है भारत

[ad_1]
मंडला7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सत्य और अहिंसा के पुजारी स्वतंत्र भारत के निर्माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय रंगरेज घाट स्थित गांधी स्मारक में राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
देवदरा में लगाई गांधी चौपाल
साथ कि कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम देवदरा में चौपाल लगाकर गांधी चौपाल का शुभारंभ किया गया। यह गांधी चौपाल 30 जनवरी तक निरंतर जिले के प्रत्येक ग्रामों में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि हमारा भारत देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों का देश है। जहां दो शताब्दी तक शासन करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य ने भी इन विचारों के आगे घुटने टेक दिए थे।
विचार कभी मरा नहीं करते वे अमर होते हैं
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में नकारात्मक ताकतें जिनका कोई वैचारिक अस्तित्व नहीं है, वे गांधी और शास्त्री के विचारों को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन, तानाशाह ये भूल गए कि विचार कभी मरा नहीं करते वे अमर होते हैं। पूज्य बापू की प्रतिमा व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। गांधी चौपाल में वरिष्ठ जनों ने गांधीजी के विचारों एवं सिद्धांतों से युवाओं को अवगत कराया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
ये रहे उपस्थित
ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, नगराध्यक्ष अभिनव चौरसिया, सोनू भलावी जनपद अध्यक्ष, अदीब गौरी, किशोर कछवाहा, शकुन जंघेला, जीतराज कछवाहा, नीलू शुक्ला, अनूप बासल सहित कांग्रेसजन एवं गांधी चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।


Source link