कांग्रेस छोड़ने वाले MLAs को भ्रष्ट बताने पर बीजेपी भड़की: VD शर्मा ने राहुल गांधी से पूछा- सिब्बल और गुलामनबी क्यों पार्टी छोड़ गए

[ad_1]

भोपाल43 मिनट पहले

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को बुरहानपुर के रास्ते मप्र में एंटर हुई। राहुल के मप्र में प्रवेश करते ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मार्च 2020 में दलबदल करने वाले विधायकों को भ्रष्ट बताया। राहुल के बयान पर बीजेपी हमलावर है। मप्र बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर गुजरात से हमला बोला है।

सबसे पहले जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा

बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था मप्र में हम चुनाव जीत गए। हमारी सरकार थी और करोडों रूपए लेकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली। मेरा कहना है हमने भारत जोड़ो यात्रा क्यों शुरु की क्योंकि सारे लोकतांत्रिक रास्ते बंद थे। लोकसभा बंद, चुनाव का रास्ता बंद मप्र में हम चुनाव जीतकर आए, प्रेस का रास्ता बंद, बाकी संस्थाओं में बीजेपी-आरएसएस के लोग भर रखे हैं। ज्यूडिशियरी पर दबाव डाल रखा है। तो हमने कहा एक ही रास्ता है और कोई रास्ता नहीं हैं सड़क पर उतरो, जनता से गले लगो, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारी की बात सुनो और उनसे सीधे जुड जाओ। हमने सोचा भी नहीं था कि इतनी शक्ति, इतना प्यार इतना सपोर्ट हिन्दुस्तान के लोग, मप्र, महाराष्ट्र केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के लोग भारत जोड़ो यात्रा को देंगे।

वीडी शर्मा बोले- अपनी गिरेबां में झांकें राहुल गांधी

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा – राहुल गांधी जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखिए। मध्य प्रदेश के अंदर आपकी 15 महीने की सरकार ने झूठ,छल, कपट की राजनीति करके जनता को गुमराह किया था। किसानों से लेकर नौजवानों से छल किया था। मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था। आपके कमलनाथ के नेतृत्व और दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली सरकार में आपके मंत्री इस बात को कहते थे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई सरकार है। मध्य प्रदेश दुरावस्था के दौर पर था। उसको बचाने के लिए जिन मित्रों ने कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में आकर अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी निभाई और मध्यप्रदेश को बचाने का काम किया।

वीडी शर्मा ने कहा- जहां तक आपको लगता है कि तोड़ने की बात है, तो राहुल गांधी जरा आप बताइए कि गुलाम नबी आजाद से लेकर कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़कर क्यों चले गए? आज बूथों पर, जमीन पर नीचे पूरे देश के अंदर कांग्रेस लोग छोड़कर भाग रहे हैं। .इसके बारे में जरा आप गंभीरता से मंथन करिए कि लोग कांग्रेस क्यों छोड़ कर भाग रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। केवल एक परिवार का दल बनकर रह गया है। आपको खुद अपने संगठन के बारे में और अपनी कांग्रेस के बारे में जरूर चिंतन और मंथन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button