कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: जोश, जज्बे, और जुुनून के साथ तय कर रही पड़ाव, पेश कर रहे शांति-सद्भाव की मिसाल

[ad_1]
बालाघाट13 मिनट पहले
जोश, जज्बे और जुनून के साथ जिला कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धीरे-धीरे 80 किमी का पड़ाव तय करने के करीब है। गुरुवार को किरनापुर के रास्ते पदयात्री 40 किमी का सफर तय कर शहर मुख्यालय पहुंचे। बुधवार की रात्रि सालेटेका में विश्राम के बाद सुबह यह यात्रा बालाघाट के लिए रवाना हुई। सालेटेका के रास्ते, चिखला, कन्हडग़ांव, नवेगांव, कोसमी समेत मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामीण अंचलों में बाजे-गाजे, फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ पदयात्रियों का सम्मान किया।
राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
यात्रा दोपहर में जैसे ही शहर की सीमा सरेखा चौक पर पहुंची, तो वहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन के सभी विंगों के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। हनुमान चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
दोपहर 4 बजे शहर से हुई रवाना
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 4 बजे बालाघाट शहर से रवाना हुई। यात्रा शहरी क्षेत्र हनुमान चौराहे, सराफा बाजार, सुभाष चौक, महावीर चौक, गुजरी बाजार, कालीपुतली चौराहे होते हुए सिविल लाइन होते हुए औद्योगिक नगरी गर्रा पहुंची। गर्रा में यात्रा का स्वागत उपरांत यह कनकी के लिए रवाना हुई।
देर शाम तक यह यात्रा कनकी पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह लालबर्रा के लिए रवाना होगी। लालबर्रा के रास्ते यह यात्रा शुक्रवार 4 नवंबर को 40 किमी का पड़ाव तय कर कंजई पहुंचेगी। जहां पर जिले से इस यात्रा का समापन कर यात्रा का अगला पड़ाव बरघाट-सिवनी कांग्रेस संगठन ने संभाला।
हर रास्ते लोगों का जमघट
इधर, दूसरी तरफ जहां से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है, वहां पर लोगों का जमघट दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना रहा कि नि:संदेह इस प्रकार की यात्रा निकालना स्वागतयोग्य कदम है। इस यात्रा का उद्देश्य शांति के साथ ही साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रखना है, जिसको लेकर हर वर्ग के लोग यात्रा में शामिल होने से पीछे नहीं हैं।

हर वर्ग का मिल रहा भरपूर समर्थन
यात्रा में शामिल एआईसीसी सदस्य पुष्पा बिसेन और यात्रा के जिला समन्वयक अनुराग चतुरमोहता का कहना रहा कि जिले में करीब 80 किमी की इस यात्रा में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया। युवा, बुजुर्ग, माता बहनें भी यात्रा का हिस्सा बन रही है। जगह-जगह फूलमालाओं और जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया जा रहा हैं।

ये रहे मौजूद
शहर पहुंची यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कावरे, एआईसीसी सदस्य पुष्पा बिसेन, यात्रा के जिला समन्वयक अनुराग चतुरमोहता, बैहर विधायक संजय उइके, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, पूर्व विधायक मधु भगत, कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन भोज, राजा सोनी, शफकत खान, राजेश मरार, भुरू पटेल, श्याम पंजवानी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल रहे।


Source link