कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा: पन्ना जिले की सीमा में किया प्रवेश, जगह-जगह हुआ स्वागत

[ad_1]

पन्ना28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में भी उप यात्राओं का आयोजन हो रहा है। सिंगरौली से चलकर सतना होते हुए रविवार के दिन भारत जोड़ो उपयात्रा पन्ना जिले में प्रवेश कर गई।

जिले की सीमा प्रारंभ ग्राम सुंदरा में भारत जोड़ो उप यात्रा की अगवानी पन्ना के कांग्रेस नेताओं ने की। यहां पर सतना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा जो राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।उन्होंने पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शारदा पाठक को राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस संविधान सौंपने के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद सतना जिले के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सुंदरा में क्षेत्रीय विधायक शिवदयाल बागरी व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय पटेल के द्वारा आयोजित सामूहिक भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा की जिला समन्वयक दिव्या रानी सिंह व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। भारत जोड़ो उप यात्रा का जगह-जगह ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया। देवेंद्र नगर में नगर भ्रमण करते हुए यात्रा ग्राम बिरवाही के लिए रवाना हो गई।

गौरतलब हो कि रविवार की देर शाम को यात्रा का बराछ में समापन होगा, और 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे थे स्थानीय गांधी चौक से ध्वज वंदन करते हुए भारत जोड़ो उप यात्रा जनकपुर, रानीपुर होते हुए अजय गढ़ पहुंचेगी।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक शिवदयाल बागरी, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर प्रसाद गर्ग, पंडित रामकिशोर मिश्रा, रामकेश पांडे,गुलाब सिंह खरे,डॉक्टर संतोष जैन, डीके दुबे, पुष्पेंद्र सिंह परमार, केशव प्रताप सिंह, मनीष मिश्रा, सजंय पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button