कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर शिवराज का कटाक्ष: CM बोले- कांग्रेस में चल रहा  ”मैं नहीं तू बन जा” का खेल

[ad_1]

भोपाल6 मिनट पहले

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मचे घमासान पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। सीएम शिवराज ने भोपाल के लालघाटी पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कांग्रेस के नेता फ्रस्टेशन में हैं। कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बने जो यात्रा कर रहे हैं कि उनके हिस्से में अपयश ही आएगा। इसलिए मैं नहीं तू बन जा का खेल कांग्रेस में चल रहा है।
कांग्रेस ने भारत को तोड़ा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा एक जमाना था जब कांग्रेस चारों तरफ थी। कांग्रेस की विचारधारा ने देश को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत को कांग्रेस ने तोड़ा था। कांग्रेस ने देश का विभाजन और उसे तोड़ने का काम किया। कांग्रेस ने कश्मीर पर पाप किया। भारत को तोड़ने वाले आज भारत को जोड़ने की बात कह रहे हैं। हम सबका साथ सबके विकास की बात कहते हैं। कांग्रेस ने मुख्यधारा से हट गई है। हम दीनदयाल जी के विचारों को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

दीनदयाल उपाध्याय को सीएम हाउस में श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद स्मार्ट पार्क में पौधा लगाया।

दीनदयाल उपाध्याय को सीएम हाउस में श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद स्मार्ट पार्क में पौधा लगाया।

भोपाल के विधायक और नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में गोविन्दपुरा विधायक कृष्णा गौर, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे। सीएम ने दीनदयाल की स्मृति में रोपा पौधा

इससे पहले सीएम ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पं दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में पौधारोपण किया। पौधा लगाने के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत शहर के हर वार्ड और गांव की हर पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। उन शिविरों में सरकारी अमला भी जा रहा है तथा हमारे सभी जनप्रतिनिधि, मंत्री और कार्यकर्ता भी भाग ले रहे हैं। इन मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों में अगर पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है तो तेजी से स्वीकृति दी जा रही है। कोई शेष ना रहे सब को लाभ मिले! यह जनसेवा का महा अभियान भाजपा की सरकार ने शुरू किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button