कांग्रेसी विधायकों का पूतला फूंका: बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ‘नारी का अपमान और छेड़छाड़’ का आरोप लगाया

[ad_1]

आगर मालवा2 घंटे पहले

कांग्रेस के विधायकों के द्वारा नारी का अपमान और छेड़छाड़ मामले में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुक्रवार देर शाम बड़ौद रोड चौराहा पर दोनों विधायको का न सिर्फ पुतला फूंका, बल्कि नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। बताया कि कल रात 11:30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला अपने नवजात शिशु के साथ यात्रा कर रही थी, उसी बोगी में कांग्रेस के दोनों विधायक कोतमा के सुनील सर्राफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह, जो वर्तमान मे कांग्रेस के पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष है, दोनों नशे की हालत मे थे, सिद्धार्थ कुशवाह द्वारा महिला को गंदी -गंदी गालियां दी गई और छेड़छाड़ भी की गई।

भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा आगर द्वारा इस घटना का विरोध करते हुए, कांग्रेस के इस रावण रुपी विधायक का पुतला दहन किया गया ओर नारेबाजी करते हुए मांग की गई की, इनको तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा मिले, साथ ही राज्यपाल से दोनों विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की मांग भी की। भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा के पुतला दहन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगर जिला अध्यक्ष हरीनारायण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय, उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसोदिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मनोज परमार, जिला पंचायत सदस्य सुरेश व्यास, पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन माली, जिला मीडिया प्रभारी हरि यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित अजमेरा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक माली, सुमित जादम, संदीप कुंभकार, प्रधान सिंह, कमल सिंह, प्रधान सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हरि यादव ने दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button