बंगाली समाजजनों का नीमच में जमावड़ा: 6 दिवसीय दुर्गा आराधना के बाद निकला विशाल चल समारोह

[ad_1]

नीमच7 घंटे पहले

बंगाली सांस्कृतिक परिषद नीमच के तत्वाधान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बंगाली कॉलोनी ग्वालटोली द्वारा श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का छह दिवसीय आयोजन किया गया।

छह दिवसीय दुर्गा आराधना के अंतर्गत बंगाली समाज द्वारा प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, वही 5 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे से महालक्ष्मी पूजा प्रारंभ कर दोपहर 12:00 बजे से दर्पण विसर्जन अपराजिता पूजा देवी विहीन पूजा की गई।

इसी कड़ी में समापन अवसर पर 6 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से सिंदूर खेला के बाद शाम को 5 बजे विशाल चल समारोह एवं देवी विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत बंगाली समाज द्वारा ग्वालटोली बंगाली कॉलोनी से विशाल चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह ग्वालटोली से प्रारंभ होकर निरोगधाम, अंबेडकर मार्ग, गायत्री मंदिर मार्ग, होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से विसर्जन स्थल ग्वालटोली तालाब तक पहुंचा। जहां माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

चल समारोह में बंगाली समाज द्वारा नासिक की ढोल पार्टी बुलाई गई थी। वही, नीमच जिले के 200 किलोमीटर दूरदराज क्षेत्रों से भी समाजजन बड़ी संख्या में आयोजन में सम्मिलित होने के लिए नीमच पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button