कलेक्टर से मिले कुम्भकार समाज के प्रतिनिधि मंडल: प्रत्येक ग्राम में 5 एकड़ जमीन की मांग को लेकर मिले दुर्ग जिला कुम्भकार समाज

दुर्ग,24 जून 2026/ दुर्ग जिला कुम्भकार समाज के प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर से मिलकर कुम्भकार समाज के पुस्तैनी व्यवसाय के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 एकड़ जमीन आवंटित करने की मांग किए। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सन् 2006 में प्रत्येक ग्राम में निवासरत कुम्हारों के लिए 5 एकड़ जमीन आरक्षित करने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेशित किये थे।
किन्तु 20 वर्षों बाद भी जमीन आवंटित नहीं करने समाज के सामने रोजी-रोटी की समस्या हो रही है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यदि हमारे मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया तो आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

मांग सौंपने महेश भौंरे अध्यक्ष दुर्ग जिला कुम्भकार समाज, होरी लाल चक्रधारी पूर्व सदस्य माटीकला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, सुखसागर, प्रकाश प्रजापति, हिरामन सिंह, कमलेश कुमार,भागवत, राजेन्द्र कुम्भकार, जागेश्वर कुम्भकार, महेश, दशरथ कुम्भकार तथा दुर्ग जिला कुम्भकार समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।








