कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पूछा सवाल: स्कूल पहुंचकर जाना शिक्षा का स्तर, शिक्षकों को एनसीआरटी की पुस्तकों का प्रयोग करने के दिए निर्देश

[ad_1]

उमरिया38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उमरिया के नवागत कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा को लेकर सख्त दिखाई दिए। शिक्षकों को भी एनसीईआरटी पुस्तकों का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कलेक्टर कालरी स्कूल पहुंचे, कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी बच्चों के पास पहुंचकर जानकारी ली, चर्चा की और कुछ सवाल पूछ कर शिक्षा का स्तर जाना।

बताया गया कि शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी लेने के लिए कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी औचक रूप से शासकीय बालक कालरी स्कूल उमरिया में पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्था, साफ सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

छात्रों से पूछे सवाल

कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों से बाजार की परिभाषा और राष्ट्रीय आय के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने ठीक से उत्तर नहीं दे पाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और शिक्षक गोविंद कोल को अध्यापन के बाद अभ्यास कराने के निर्देश दिए। शिक्षक ने अध्यापन के लिए एनसीआरटी की पुस्तक उपयोग नहीं की जा रही थी। जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कुछ पाने और आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही एक मात्र साधन है।

सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़े, जिससे परिवार और स्कूल का नाम रोशन हो। एनसीआरटी की पुस्तकें अपने आप में पूर्ण ज्ञान देती है। सभी विद्यार्थी पुस्तक पढ़कर आएं, जिससे शिक्षक ने अध्यापन के बाद अपनी शंकाओं का समाधान कर सके। निरीक्षण के समय कक्षा में 91 विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्राचार्य बीएस मरावी ने बताया कि शाला में कुल 26 शिक्षक है। कुछ नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार, समय चक्र में परिवर्तन कर शैक्षणिक गुणवत्ता को और बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button