Chhattisgarh

एचएमएस कुसमुंडा परियोजना में नए पदाधिकारियों का गठन

कोरबा। कुसमुंडा परियोजना में हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) संगठन को मजबूती देने और यूनियन के वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से नई बॉडी का गठन किया गया। 21 सितंबर को क्षेत्रीय एचएमएस कार्यालय कुसमुंडा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

इस दौरान श्री रामेश्वर वैष्णव (डंपर ऑपरेटर) को परियोजना अध्यक्ष और श्री देवेंद्र सिंह (ओवरमेन) को परियोजना सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्रीय महामंत्री एवं जेसीसी सदस्य अशोक कुमार साहू ने विधिवत रूप से स्व-हस्ताक्षरित नोटिफिकेशन जारी कर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में सम्मान समारोह भी रखा गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू (वरिष्ठ ओवरमेन) ने कहा कि पिछले वर्ष हुए मेंबरशिप वेरीफिकेशन में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए थे। इस बार संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए युवा एवं सक्षम चेहरों को आगे लाया गया है। उन्होंने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र में नई पीढ़ी भर्ती होकर जुड़ रही है, वहीं पुरानी पीढ़ी सेवानिवृत्त हो रही है। ऐसे समय में संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी देना आवश्यक था।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व अध्यक्ष श्री सुगना बर्मन के सेवानिवृत्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर नए नेतृत्व का चयन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने कहा कि समिति का गठन आपसी सहमति और पदाधिकारियों की कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अतीत की कमियों पर अधिक चर्चा न करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी।

कार्यक्रम में एरिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य जनार्दन यादव, सोनू प्रताप सिंह, हाउसिंग कमेटी सदस्य एल.पी. सिंह, अखिल मिश्रा, स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में एचएमएस परिवार के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button