Chhattisgarh

कलेक्टर ने किया कोषालय का औचक निरीक्षण

कांकेर,14अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को जिला कोषालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना में रखी बहुमूल्य वस्तुएं का अवलोकन कर जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिये।कोषालय में स्टाम्प पेपर्स, बहुमूल्य वस्तुएं, चेक रोल, रेवेन्यू स्टाम्प पेडलॉक, बीटीआर, नोटोरियल स्टाम्प और कोर्ट फी स्टाम्प इत्यादि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम, सहायक कोषालय अधिकारी एस.आर. धु्रव एवं संगीता कावड़े सहित कोषालय के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button