National

New Delhi : केंद्र सरकार ने पुराना प्रतिबंध हटाया, अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल…

 नई दिल्ली। अब सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने 58 साल पुराने प्रतिबंध को हटा लिया है,

नई दिल्ली। अब सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने 58 साल पुराने प्रतिबंध को हटा लिया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। इस निर्णय का संघ ने स्वागत किया है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश में कई आपदाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं के समय संघ के स्वयंसेवक अपनी परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और नुकसान की भरपाई में स्थानीय प्रशासन से भी आगे बढ़कर काम करते रहे हैं। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों के पास संघ की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर होगा, जिससे सामाजिक सेवा के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button