कलेक्टर के कहने पर फसल नुकसानी का सर्वे: बारिश से सड़-गल गए कपास के गेंठे और सोयाबीन, खेतों में पहुंचे तहसीलदार-पटवारी

[ad_1]

खंडवा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बारिश से सड़-गल गए कपास के गेंठे और सोयाबीन, खेतों में पहुंचे तहसीलदार-पटवारी। - Dainik Bhaskar

बारिश से सड़-गल गए कपास के गेंठे और सोयाबीन, खेतों में पहुंचे तहसीलदार-पटवारी।

दशहरे के दूसरी रात बारिश ने कहर बरपाया। खेतों में खड़ी और कट चुकी सोयाबीन को सड़ा दी, पौधे गल गए तो तीन दिन बाद अब अंकुरण होने लग गया। कलेक्टर ने फसल नुकसानी का आंकलन करने एसडीएम को निर्देश दिए, तब जाकर शनिवार को तहसीलदार व पटवारी खेतों में पहुंचे। उन्हें कपास के गेंठे सड़े-गले मिले, सोयाबीन में दम नहीं दिखा। औसत नुकसानी 70 फीसदी है ज्यादा है, हालांकि, प्रशासनिक सर्वे के बाद ही नुकसानी का आंकलन हो सकेगा।

अफसरों के निरीक्षण के दौरान ग्राम डूडगाव में कपास की फसल ठीक पाई गई, जबकि सोयाबीन की अधिकांशतः फसल कट चुकी है। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम दीवाल में कपास की फसल का निरीक्षण किया गया। ग्राम रोशनी में एस.डी.एम. ने फसल क्षति का निरीक्षण किया। इसी तरह ग्राम धारकवाडी, ग्राम बिजोरा माफ़ी , बगमार, पाबई, पाचम्बा, टाकली, ग्राम पुरनी, ग्राम रोशनी, धनगांव, शेखपुरा, ग्राम कोटवाड़ा एवं सहेजला में भी अधिकारियों ने फसल क्षति का निरीक्षण किया।

भास्कर एक्सक्लूसिव-दीदी की मौत के बदले मौत चाहिए…:उसने VIDEO से डराया, मरने पर मजबूर किया

किसानों के काम की खबर जरूर पढ़ें..

मूसलाधर बारिश से कपास-सोयाबीन फसल बर्बाद:ADM बोले- सूचना नहीं, RBC (6-4) में देंगे राहत राशि, जानिए प्रावधान

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button