भूटान से 6 सदस्यीय दल पहुंचे MP: संस्कृति, साहित्य और समृद्ध इतिहास से परिचित हुए अतिथि

[ad_1]
निवाड़ी4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय दूतावास भूटान के सहयोग से ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, कंटेंट राइटर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स का 6 सदस्यीय दल 7 दिवसीय भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश आया। इस दौरान वे सभी मध्यप्रदेश की संस्कृति और सांची का स्तूप देखकर अभिभूत हो गए। 13 से 20 अक्टूबर तक होने वाले विशेष फैम टूर में वे मध्यप्रदेष के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विभिन्न देशों से पर्यटन प्रेमियों को भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश में आमंत्रित करने तथा प्रदेश की पर्यटन सम्भावनाओं, संस्कृति, साहित्य एवं समृद्ध इतिहास से परिचय कराने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने भूटान से आये विशेष अतिथियों का स्वागत किया और पर्यटन क्षमताओं तथा संस्कृति से परिचय कराया। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड ने अतिथियों के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक विशेष फैम टूर का आयोजन किया। उन्हें मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे सांची, भीमबेटका, मढ़ई, भेड़ाघाट, जबलपुर, खजुराहो तथा ओरछा का भ्रमण कराया जा रहा है।
इस दौरान दल को प्रेजेन्टेशन से प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों, संस्कृति तथा इतिहास के साथ प्रदेश की पर्यटन नीतियों एवं प्रदेश द्वारा चलाई जा रही निवेश प्रोत्साहन और गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम भ्रमण के दौरान अतिथि यहां मौजूद आकृतियों और जनजातीय जीवन की झलकियां देख मंत्रमुग्ध और अभिभूत हो उठे।
बौद्ध नगरी सांची के भ्रमण के दौरान भी उन्होंने इसकी खूब प्रशंसा की।

Source link