कलादीर्घा का हुआ शुभारंभ: जिले में तैयार उत्पादों को मिलेगा मंच, दीदी कैफे की भी हुई शुरुआत

[ad_1]

मंडला39 मिनट पहले

मंडला जिले के स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली कलादीर्घा के सौंदर्यीकरण उपरांत शनिवार को नए स्वरुप में उद्घा​​​​​​टन हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक सिहोरा नंदिनी मरावी, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। साथ ही इसी परिसर में दीदी कैफे भी शुरू हुआ।

गोंडी संस्कृति के आधार पर बानी है कलादीर्घा

फीता काटने के बाद अतिथियों ने कलादीर्घा में विक्रय के लिए उपलब्ध सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इन उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीदी कैफे का संचालन स्व-सहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में कलादीर्घा का जीर्णोद्धार करते हुए उसे गोंडी संस्कृति के आधार पर विकसित किया गया।

लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बल

इस अवसर पर विधायक सिहोरा नंदिनी मरावी ने इसे एक अच्छी परंपरा की शुरुआत बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को मार्केटिंग का अवसर एवं लोकल फॉर वोकल को बल मिलेगा। इससे ये अपनी आजीविका अच्छे से चला सकेंगे। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के प्रयासों की सराहना की।

स्थानीय उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध

जिला पंचायत की ओर से संचालित कलादीर्घा में स्थानीय कलाकारों ने बनाए काष्टकला, रेशम, हस्तशिल्प के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। यहां पर स्व-सहायता समूहों की बनाई सामग्रियों का भी विक्रय किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा और संदीप सिंह, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button