कलाकार पहुंचे सीधी: राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आज होगा शुभारंभ, 22 प्रदेशों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- National Folk Music Festival Will Be Inaugurated Today, Artists From 22 States Will Perform
सीधी35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार को कलाकार सीधी पहुंच रहे हैं। स्थानीय गांधी चौक पार्किंग स्थल में रविवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आगाज होगा। इसमें शिरकत करने के लिए देश के 22 प्रदेशों से कलाकार रविवार को सीधी पहुंच गए। बताते चले कि लोक संगीत एवं लोक कला को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन सीधी शहर के स्थानीय गांधी चौक के पार्किंग स्थल में 13 नवम्बर एवं 14 नवंबर को शाम 7 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का समापन चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकौरी में 15 नवंबर को शिव कृष्ण भवन में होगा।
22 प्रदेशों के कलाकार हो रहे शामिल
राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन जिले की उत्थान सामाजिक, सांस्कृतिक साहित्यिक समिति के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 22 प्रदेशों के कलाकार शामिल होकर अपने-अपने प्रदेशों की लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के संयोजक ने बताया कि उक्त महोत्सव में देश की सबसे छोटी गायिका मान्या पांडेय, किशोरी तन्वी लोक गायिका दिल्ली, वैष्णवी निम्बुलकर नागपुर महाराष्ट्र, बाल कलाकार सृष्टि राय रांची झारखंड, बाल कलाकार अंशिका सिंह बनारस उत्तर प्रदेश, बाल कलाकार प्रगति सिंह महाराष्ट्र, बाल कलाकार अंजली कुमारी गया बिहार, बाल कलाकार अनन्या पांडेय पटना बिहार, छोटू राजा लखनऊ उत्तर प्रदेश शालिनी त्रिपाठी लोक गायिका छत्तीसगढ़, सुरभि सिंह लोक गायिका राजस्थान, बाल कलाकार रितिका पांडेय लखिसराय बिहार, नवीन नितेश पांडेय लोक गायक बनारस उत्तर प्रदेश, गिरिधर कुरवा लोक गायक कर्नाटक, सुभाष राय लोक गायक झारखंड निरंजन कुमार लोक गायक झारखंड शामिल होंगे।
कलाकारों को दिखाए जाएगी संस्कृति व पर्यटन केंद्र
देश भर से आए लोक कलाकारों को जिले के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही यहां की परम्परागत लोक कलाओं से भी अवगत कराने के लिए लोक कला ग्रामों के कलाकारों से भी मुलाकात कराई जाएगी। जिससे विंध्य एवं जिले की लोक कलाओं की जानकारी देश भर के कलाकारों को मिल सके। इस संबंध में नवीन नीतेश पांडेय संयोजक उत्तर प्रदेश ने बताया कि देश में पहली बार लोक संगीत को लेकर इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।
सामाजिक संस्था से कराया जा रहा है आयोजन
शासकीय स्तर पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं लेकिन सामाजिक संस्थाओं की पहल पर लोक कलाओं को बढ़ावा देने के आयोजन कम ही होते हैं। सीधी में राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के आयोजन को लेकर देश भर के लोक कलाकारों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
Source link