करवाचौथ के चांद का टाइम-टेबल: जानिए, नर्मदापुरम शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार

[ad_1]
नर्मदापुरम2 घंटे पहले
करवाचौथ का कठिन उपवास 13 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा। सुहागन महिलाओं में चतुर्थी के चांद को दिखने के समय को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। आखिर कितने बजे उन्हें चांद का दीदार होगा। इसके लिए आमतौर पर पंचांग, कैलेंडर, इन्टरनेट की मदद ली जाती है। लेकिन इस बार आप एक दिन पहले ही जान सकते है कि आपके शहर में चांद का दीदार कितने बजे होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चांद की खगोलविज्ञान की जानकारी देते हुए बताया कि चांद के उदित होने का समय किसी एक खास शहर के लिए होता है। चांद के उदित होने तथा उसके आपकी आंखों के सामने आने में भी समय लगता है। लेकिन आप एक छोटे से गणित के द्वारा जान सकती हैं कि चांद के आपके आँगन में चांद के दीदार कब होंगे।
इस तरह एक दिन पहले जाने चांद के दीदार का समय
सारिका घारू ने बताया कि बुधवार 12 अक्टूबर को आपको यह देखना होगा कि पूर्व दिशा में उदित होने के बाद चंद्रमा को आप अपने घर, आंगन या छत से कितने बजे देख पा रही हैं। आपके घर के सामने किसी इमारत, पेड़ आदि होने के कारण क्षितिज से ऊपर आते चंद्रमा को उदित होने के कुछ समय बीतने के बाद ही देख पायेंगे। आप इस समय में 41 मिनिट को जोड़ दीजिए। ये आपके अपने चंद्रमा को देख पाने का सटीक समय होगा। अगर आपने बुधवार को शाम 7 बजकर 50 मिनिट पर चंद्रमा को देखा तो गुरुवार को करवा चौथ पर आप 8 बजकर 31 मिनिट पर चांद आपकी आंखों के सामने होगा। इस प्रकार आप अपने घर के लिए चांद दिखने का सही समय आज ही मालूम कर पाएंगे।
सारिका ने बताया चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए प्रतिदिन आगे बढ़ता जाता है। उसकी सीध तक आपके शहर को आने में प्रतिदिन लगभग 40 मिनिट अधिक लगते हैं। इस कारण यह पिछले दिन की तुलना में लगभग 40 मिनिट बाद उदित होता है।
Source link