करंट लगने से दो युवक झुलसे: दीपावली के लिए लगा रहे थे लाइट, बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

[ad_1]
अशोकनगरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चंदेरी क्षेत्र के हिरावल गांव में दो युवक दीपावली के लिए अपने घर को सजाने के लिए छत पर चढ़कर बिजली के तार डाल रहे थे। इसी दौरान युवक छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
हिरावल गांव निवासी 18 वर्षीय युवक मदन गोपाल अपने घर की सजावट कर रहा था। उसके साथ में गांव का सोहन सिंह भी उसकी मदद कर रहा था। दोनों घर की छत पर लाइट लगाने के लिए चढ़े हुए थे, तभी अचानक से मदन गोपाल करंट की चपेट में आ गया।
उसे करंट का झटका लगता हुआ देख सोहन सिंह बचाने आया, तो वह भी चिपक गया। दोनों को झटका लगा और पछाड़ खाकर छत पर गिर गए। इस हादसे में मदन गोपाल का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। जब परिवार के लोगों ने देखा तो वे तुरंत ही उपचार के लिए चंदेरी सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनका उपचार चल रहा।
Source link