Chhattisgarh

कमला नेहरु कॉलेज में खूब उड़ें रंग-गुलाल, तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

कोरबा। वैसे तो होली बुधवार को है, पर इस बार तिथियों के गणित में पर्व का उत्साह लोगों पर तीन दिन पहले से ही चढ़ चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुरानी बस्ती स्थित कमला नेहरु महाविद्यालय में भी अवकाश से पूर्व सादगी से होली की खुशी साझा की गई। बुधवार को छुट्टी है. लिहाजा महाविद्यालय परिवार ने मंगलवार को सारे कार्य निपटाकर सादगी से होली मनाई।

प्राध्यापक व कर्मियों ने प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर को तिलक लगाकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भी सभी को रंग लगाकर स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। प्राचार्य की अगुआई में कॉलेज स्टाफ ने परिसर में खूब रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे से खुशी साझा करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Back to top button