कटनी में आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग: भारत मुक्ति और बहुजन क्रांति मोर्चा ने रैली निकाल कर किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Katni
- Bharat Mukti And Bahujan Kranti Morcha Took Out A Rally And Demonstrated Against The Central Government
कटनी8 घंटे पहले
भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाए कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है। रुपए में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महासचिव सरमन सिंह पटेल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 27 जून को हरियाणा के रोहतक में भारत मक्ति मोर्चा ने डीएनए परिषद का आयोजन किया था। आरएसएस और भाजपा ने परिषद का विरोध कर दिया। संविधान को बचाने के लिए आरएसएस के विरोध में चार चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया है। 25 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में आमरण अनशन किया गया। 31 अक्टूबर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन का अंतिम चरण 6 नवंबर को है। इस दौरान राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
Source link