कटनी के नवागत कलेक्टर ने पदभार संभाला: 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं कलेक्टर अवि प्रसाद, काली माता मंदिर पहुंच कर लिया आशीर्वाद

[ad_1]
कटनी34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी अवि प्रसाद ने बुधवार को कलेक्टर कटनी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। नव पदस्थ कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत से कलेक्टर का प्रभार प्राप्त किया।
नव पदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद इसके पहले उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन ने कटनी में पदस्थ रहे निवर्तमान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की पदस्थापना धार कलेक्टर के पद पर की है। श्री मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं।
बता दें, राज्य शासन द्वारा हाल ही में सोमवार सात नवम्बर को आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया गया था । इसी आदेश के परिपालन मे नवपदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद ने 9 नवंबर को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्य भार ग्रहण करने के पूर्व नव पदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद ने विश्राम बाबा स्थित मां काली माता मंदिर पहुंच कर दर्शन किया किया । कलेक्टर ऑफिस पहुंचने पर नवागत कलेक्टर का ज़िला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।


Source link




