National

कटंगी में जनसंपर्क, फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प

बालाघाट। लोकसभा क्षेत्र बालाघाट- सिवनी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भारती पारधी ने विधानसभा कटंगी के सिरपुर, सिंगोड़ी, बिसापुर, मानेगांव, टेकाडी, नांदी, अगरवाड़ा, कटंगी और उमरी जनसंपर्क किया। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व मंत्री लोचनलाल ठाकरे, पूर्व सांसद केडी देशमुख, प्रबुद्ध जनों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी आनंद कोछड, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीता बांरबे, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे, वरुण देशमुख, सागर बिसेन, वीरू राहंगडाले समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान भारती पारधी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि, यह चुनाव आपका आशीर्वाद और योगदान के बिना अधूरा है।

आपकी अथाह मेहनत, निष्ठा और लगन से फिर एक बार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएगा। मुझे ऐसी छोटी सी कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर देना जनता जनार्दन और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से संभव हुआ। मैं इसे जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में निर्वहन करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। भारती पारधी ने आगे कहा, मैं आपकी परछाई बनकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में जन-जन की आवाज बुलंद करूंगी। विश्वास बुलाती हूं कि, मातृशक्ति, किसान, नौजवान मजदूर साथियों की का सम्मान बरकरार रहेगा। यह चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सर्वांगीण विकास किया है,  इस गति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह संभव होगा फिर एक बार मोदी सरकार बनने से। जिसकी जवाबदेही हम सबको मिलकर पूरी करनी होगी। आइए, प्रत्येक बूथ 370 का लक्ष्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 400 पार करने में हमारी भागीदारी महत्वपूर्ण है।

 

आज परसवाड़ा विधानसभा में 

भारती पारधी आज भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे के साथ परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करेगी। जिसके तहत प्रातः 11 बजे परसवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन। दोपहर 3 बजे हट्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन। शाम 5 बजे खारा में सभा।

बोडूंदा कला में 6:30 बजे सभा। मोहगांव में 7:30 बजे सभा। नेवरगांव में 8:30 बजे सभा। सालेटेका में 9:30 बजे सभा में सम्मिलित होगी। इन अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button