कचरा वाहन चालकों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन: कलेक्टर रेट पर वेतन देने की मांग, 60 वाहन चालकों से मिलने पहुंचे विधायक

[ad_1]

खरगोन8 घंटे पहले

खरगोन में नगर पालिका द्वारा डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से रहवासी क्षेत्र से कचरा एकत्रित कर शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जा रहा है। शहर को साफ रखने में योगदान देने वाले डोर-टू-डोर वाहनों के चालक पिछले दो दिनों से वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल पर बैठे 60 वाहन चालक नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारी है।

वाहन चालकों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए। वहीं वर्तमान में जो वेतन दिया जा रहा है वह कलेक्टर रेट से भी कम है। उन्होंने प्रतिमाह 10 हजार 500 रुपये वेतन देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समय पर वेतन देने की मांग की है। बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे विधायक रवि जोशी टैंगार पार्क में हड़ताल पर बैठे वाहन चालकों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्हें कर्मचारियों से समस्या से अवगत कराया। इस दौरान विधायक जोशी ने कर्मचारियों को सफाई कार्य का महत्व बताते हुए उन्हें वापस काम पर लौटने की बात कही। वहीं वेतन और अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर से मिलने का भी आश्वासन दिया।

कर्मचारियों ने विधायक जोशी की बात मानते हुए गुरुवार से वापस काम पर लौटने की बात कही। वहीं वाहन चालकों के हड़ताल पर लौटने से दो दिनों सफाई व्यवस्था कुछ हद तक प्रभावित हुई है। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य वाहन चालकों के माध्यम से रहवासी क्षेत्र से कचरा उठवाया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button