सागर की कर्रापुर नप चुनाव में अब नोटों की एंट्री: कांग्रेस ने शिकायती आवेदन सौंप भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया मतदाताओं को रुपए बांटने का आरोप

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Congress Submits Complaint Application, Accuses BJP Workers Of Distributing Money To Voters

सागरएक घंटा पहले

शिकायती आवेदन सौंपते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

सागर जिले की खुरई, गढ़ाकोटा नगर पालिका और कर्रापुर नगर परिषद में चुनाव चल रहे हैं। मतदान से ठीक पहले कर्रापुर नगर परिषद में मतदाताओं को नोट बांटने का आरोप भाजपा पर लगा है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कर्रापुर पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को शिकायती आवेदन सौंपा।

उन्होंने मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने और कांग्रेस कार्यकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सहेन्द्र राठौर निवासी वार्ड क्रमांक 4 कर्रापुर बस स्टैंड की ओर जाते रहे थे।

तभी रास्ते में देखा कि भाजपा कार्यकर्ता हाथों में लिफाफे लिए हैं। जिसमें 500-500 के नोट रखे थे। पैसों के साथ में भाजपा के चुनाव चिंह व फोटो के पर्चे बांट रहे थे। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने मौके पर जाकर विरोध किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके से भाग गए। एक लिफाफा गिर गया था। मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता को धमकी भी दी गई। बहेरिया थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिकायती आवेदन दिया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button