महिला से दुष्कर्म फिर नेलकटर से काटा प्राइवेट पार्ट….

देवघर, 25 अप्रैल I देवघर के रिखिया से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिखिया की एक महिला ने एक प्राइवेट स्कूल संचालक पर दुष्कर्म करने और गुप्तांग काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने स्कूल संचालक की इस हैवानियत के खिलाफ रिखिया थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला ने दर्ज मामले में बताया कि वह रिखिया थाना क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में साफ-सफाई का काम करती थी। दस दिन पहले स्कूल से बच्चों की छुट्टी होने के बाद जब स्कूल बंद हो गया तो स्कूल संचालक दिनेश दास ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने महिला के गुप्तांग को नेलकटर से काटकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई थी। दस दिनों तक शर्म के मारे महिला ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। हालांकि इलाज कराने के बाद भी जब घाव ठीक नहीं हुआ और जब घाव का दर्द असहनीय हो गया तो उसने इसकी जानकारी अपने स्वजनों की दी।

आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

स्वजनों की सलाह के बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और रखिया थाने में दुष्कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

क्या बोले रिखिया थाना प्रभारी

रिखिया थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला ने कहा है कि घटना दस दिन पहले की है और उसने इलाज भी कराया है इसको लेकर मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button