कंकाली धाम पहुंचे CM शिवराज और उनकी पत्नी: मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Took Stock Of Temple Construction Work, Instructions Given To Provide Better Facilities To Devotees

रायसेन25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार को नवरात्रि के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को पत्नी के साथ रायसेन जिले में स्थित भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंकाली माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने माता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपनी पत्नी सहित माता कंकाली के दर्शन किए और बाद में बाद फूल माला अर्पण की। जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने मंत्र उच्चारण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह से माता कंकाली का पूजन अर्चन करवाया।

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया तथा मंदिर में आवश्यक निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों को दिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button