ओरछा के कंचना घाट पर दो दिवसीय कार्यशाला: जल का संग्रहण, जल स्तर बढ़ाने और बरसात के पानी के संरक्षण पर विशेष चर्चा

[ad_1]

निवाड़ी44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जल का महत्व बताने और जल के संरक्षण को लेकर निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में जल तत्व पर विशेष राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन दीनदयाल संस्थान के अंतर्गत सुजलाम कंचना घाट पर हो रहा है। इसमें जल का संग्रहण कैसे किया जाए जलस्तर को कैसे बढ़ाया जाए बरसात के पानी को कैसे संरक्षित किया जाए, प्राकृतिक स्रोतों को कैसे डेवलप करें, इन सभी तथ्यों पर विशेष चर्चा की जा रही है।

ओरछा में जल तत्व पर विशेष राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र मजूमदार, महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी सहित कई महानुभाव ओरछा आए हुए हैं। ये जल तत्व पर अपने-अपने व्याख्यान दे रहे हैं। क्षित जल पावक गगन समीरा पांच तत्वों में सें जल तत्व पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई है। जल का संग्रहण कैसे किया जाए जलस्तर को कैसे बढ़ाया जाए बरसात के पानी को कैसे संरक्षित करे।

प्राकृतिक स्रोतों को कैसे डेवलप किया जाए आदि इन सभी तथ्यों पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जो आने वाले समय में बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। वसुधैव कुंटुंबकम की अवधारणा में आस्था रखने वाले भारत का दायित्व है कि पंचमहाभूतों आकाश, जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी में पैदा हुए असंतुलन से उत्पन्न विकृतियों की ओर विश्व का ध्यान दिलाना है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button