Chhattisgarh

ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स रीजन कॉन्फ्रेंस में कोरबा क्लब का दबदबा, 125 अवॉर्ड से सम्मानित हुए सदस्य

कोरबा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स की ओर से आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्ड फंक्शन में सेवा कार्यों, सामाजिक योगदान और क्लब की उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि अग्रवाल, चीफ एडवाइजर शबाना नाज, विशिष्ट अतिथि चित्रलेखा चंदेल एवं उषा अरोरा, रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अंजना सिंह ठाकुर, रीजन एडवाइजर ममता रानी वासन, रीजन सचिव अनीमा प्रसाद तथा कोरबा क्लब की अध्यक्ष सविता पाठक सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए राष्ट्रगान किया गया। विश्व शांति की कामना के लिए आधा मिनट का मौन रखा गया। मंचासीन अतिथियों का माला एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल ने सभा शुरू होने की घोषणा की। स्वागत उद्बोधन के बाद विभिन्न क्लबों की ओर से बैनर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शक्ति क्लब को सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन का अवॉर्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोरबा क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई। सेवा एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का अवॉर्ड मिला। वहीं कोरबा क्लब की अध्यक्ष सविता पाठक को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गीता श्रीवास को सर्वश्रेष्ठ एरिया ऑफिसर तथा दादर गोल्डन क्लब के लिए सुमन श्रीवास्तव को श्रेष्ठ एरिया ऑफिसर का अवॉर्ड प्रदान किया गया।

रीजन ऑफ द ईयर सर्वश्रेष्ठ लीनेस का प्रतिष्ठित अवॉर्ड ममता रानी वासन को प्रदान किया गया। विभिन्न क्लबों द्वारा वर्षभर किए गए सेवा एवं सामाजिक कार्यों के मूल्यांकन के बाद कुल 125 अवॉर्ड प्रदान किए गए। समारोह में सम्मानित सदस्यों एवं क्लब पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए लंच और हाई टी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए।

Related Articles

Back to top button