प्रकृति को बचाने के लिए साइकिल यात्रा: 2000 किमी की यात्रा पर निकले डॉ. अनिल जोशी का विदिशा में हुआ स्वागत

[ad_1]
विदिशा30 मिनट पहले
प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प को लेकर पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा कई राज्यों से होकर लगभग 2000 किलोमीटर का सफर तय करके 9 नवंबर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचेगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश
गुरुवार को पर्यावरण विद डॉक्टर अनिल जोशी साईकिल यात्रा के दौरान विदिशा पहुंचे। जहां भाजपा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे सहित अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि समुद्र से पहाड़ तक के इस अभियान में आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दे रहे हैं।
विकास के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर हमने पर्यावरण से बहुत खिलवाड़ कर लिया उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। मौसम अपने तय समय अनुसार ना तो आ रहा है और ना ही जा रहा है। अब समय प्रगति और प्रकृति को जोड़ने का है। वहीं भाजपा नेता मुकेश टंडन ने कहा लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझना होगी। अब पर्यावरण को बचाने का समय आ गया है। क्योंकि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही मौसम में बदलाव हो रहा है।

Source link