अरेरा और 10 नंबर की हवा दिल्ली जैसी खराब: क्योंकि जहां पॉल्युशन सेंसर लगा है, उसके 100 मी. में जलती हैं लकड़ियां

[ad_1]
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पर्यावरण परिसर में लगा सेंसर।
शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी, दस नंबर, 12 नंबर से लेकर पर्यावरण परिसर तक की हवा दिल्ली जैसी खराब हो गई है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) दिल्ली की तरह 300 से 500 के बीच पहुंच गया है। यहां बीते 15 दिनों से लगातार एक्यूआई पुअर, वेरी पुअर से बढ़कर सीवियर की श्रेणी में आ गया है। इसकी वजह जानने के लिए जब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) के अफसरों ने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए टीमें भेजीं।
7 दिन की सर्चिंग में पता चला कि रियल टाइम सेंसर के 200 मीटर दायरे में बसी बस्तियों में रेगुलर लकड़ी जलाई जाती है। वहीं सड़क किनारे प्लास्टिक, लकड़ी, पन्नी जलाकर लोग हाथ सेंकते हैं। साथ ही प्रशासन अकादमी के पास फूड जोन में तंदूर जलते हैं। यह सभी गतिविधियां शाम 4 से रात 12 बजे तक होती हैं। इसी कारण बढ़ा हुआ एक्यूआई रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक दिखाई दे रहा है।

शाम को तंदूर और रात में लोग आग जलाने के लिए लकड़ियां, टायर, प्लास्टिक व दूसरी चीजें जलाते हैं। इसलिए एक्यूआई बढ़ा है। हमने कार्रवाई के लिए नगर निगम को सूचित कर दिया है। -बृजेश शर्मा, रीजनल ऑफिसर, पीसीबी भोपाल
Source link