एक जिला- एक उत्पाद कार्यशाला: अर्चना चिटनिस बोली – कृषि के साथ लघु और कुटीर को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Archana Chitnis Quote By Promoting Small And Cottage With Agriculture, The Resolve Of Self reliant India Will Be Fulfilled

बुरहानपुर8 घंटे पहले

हमारा भारत सिर्फ कृषि प्रधान देश ही नहीं है, बल्कि कपड़ा उद्योग, धातु उद्योग के लिए और शिपिंग इंड्रस्टीज के लिए विश्व में भी जाना जाता है। भारत उद्योग प्रधान देश भी है। हमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के साथ साथ किसी कुटीर उद्योग और लघु उद्योग से भी जोड़ना होगा तभी हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सफल होंगे। उद्यमिता हम भारतीयों के मूल में है। बुरहानपुर के लोग पुरूषार्थी, बुद्धिमान और संकल्पवान है।

बुरहानपुर साहसी वालों का जिला है। हम बुरहानपुर वाले सिर्फ केले का नाम से ही ना जाने जाएं हमें हल्दी उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। कृषि में सुधार, नवाचार में हमारा बुरहानपुर हमेशा आगे रहता है। हमें हमारी इसी गति को बनाकर रखना है। कृषि आधारित छोटे उद्योगों के माध्यम हमें क्लस्टर्स बनाकर काम करने की आवश्यकता है। हम सभी जानते हैं कि हमारे बुरहानपुर की कृषि भूमि सोना उगलती है निश्चित रूप से हमें हमारे किसान भाइयों का उत्साह बढ़ाना चाहिए।

यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने कही। शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला एक जिला.एक उत्पाद व रोजगार, स्वरोजगार दिवस तथा रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाइव संबोधित किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

-महापौर माधुरी पटेल, कृषि मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर प्रवीणसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, निगमाध्यक्ष अनिता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू, गुलचंद्रसिंह बर्ने सहित अफसर, कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button