धार में लगातार दूसरे दिन बारिश: इस बार 5 इंच अधिक बारिश, मौसम के बने नए सिस्टम के कारण हो रही बरसात

[ad_1]
धार16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

धार में मौसम की विदाई के बाद अचानक पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी हैं। धार शहर में पिछले 48 घंटे में ही पांच इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। शनिवार रात में करीब 3 इंच बारिश हुई हैं, जिसके कारण विद्युत सप्लाई भी कई मर्तबा कॉलोनी क्षेत्रों में बार-बार बंद होता रहा। रविवार सुबह से ही आसमान में बारिश के बादल जरूर बने हुए हैं, जिसके कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है।
हालांकि अभी बारिश रुकी हुई है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले इस तरीके का मौसम बना रहेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश भी होगी। 12 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होगा। धार के साथ ही तिरला और उमरबन में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई हैं, साथ ही शेष स्थानों पर आधा इंच बारिश दर्ज की गई है।
इस बार नहीं हुई मानसून की विदाई
दरअसल, 30 सितंबर तक मानसून की विदाई हर बार की तरह हो जाती हैं, लेकिन इस बार विदाई के बाद भी अच्छी बारिश हो रही है। जिसके कारण धार शहर की औसत बारिश पूरी हो चुकी है। अचानक हो रही बारिश को मौसम विभाग ने पोस्ट मानसून नाम दिया हैं, जिसके कारण ही मालवा-निमाड के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जीएस गठिए के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद अब क्षेत्र में पोस्ट मानसून की बारिश हो रही हैं, जब पोस्ट मानसून में बारिश होती हैं, तो अचानक से तापमान कम होता है। इस कारण से ठंड का एहसास होता है। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के प्रभाव के साथ बने ट्रफ रेखा के प्रभाव से ही बारिश का असर होता है।
डॉ. गठिए के अनुसार, अगर इस प्रकार की बारिश होती हैं, तो वे समय से पहले ठंड होने का एहसास भी दिलाती है। कृषि विभाग के उप संचालक जीएस मोहनिया के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फसलों की नुकसानी की स्थिति बन रही हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि तुरंत फसलों को सुरक्षित स्थान पर रख लें। वहीं बीमा कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें नुकसान से अवगत भी करवाए।
5 इंच अधिक बारिश
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले में औसत बारिश इस साल 831.7 दर्ज की गई हैं। पिछले साल अब तक 695.8 मिमी दर्ज की गई थी। इस तरह से पिछले साल की तुलना में धार जिले में 5 इंच से अधिक बारिश ज्यादा हुई है।
धार शहर में 40 इंच के करीब, नालछा में 36 इंच, तिरला 38 इंच, पीथमपुर 26 इंच, बदनावर में 41 इंच, सरदारपुर में 36 इंच, बाग में 29 इंच, डही में 24 इंच, निसरपुर में 28 इंच के करीब, मनावर में 34 इंच, उमरबन में 36 इंच, गंधवानी में 31 इंच और धरमपुरी में 28 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।
Source link