उपयंत्री को गुटखा खाना पड़ा महंगा: दतिया की सेवड़ा जनपद में गुटखा खाते पकड़ा, 200 रुपए का कटा चालान

[ad_1]
दतिया8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दतिया जिले की सेवढ़ा जनपद पंचायत में उप यंत्री को गुटखा खाना महंगा पड़ गया। उप यंत्री ओम प्रकाश सेंगर को पंचायत में गुटका खाते पकड़े गए। यहां बाबू का गुरुवार को 200 रुपए का चालान कट गया। उप यंत्री का गुटखा खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
दरअसल, सेवड़ा जनपद में पदस्थ उपयंत्री ओमप्रकाश सिंह सेंगर का कुछ दिन पूर्व अपनी सीट पर बैठे गुटखा खाते एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर संजय कुमार ने जनपद पंचायत सीईओ धनंजय मिश्रा को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस पर सीईओ ने कार्रवाई करते हुए, उप यंत्री का मध्य प्रदेश नशा अधिनियम 2003 की धारा 4/21(1) के तहत दो सौ रुपए का चालान काटा।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us