Chhattisgarh

उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात

25 लाख की लागत के भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कोरबा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की सौगात देते हुए निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

डीडीएम नहर मार्ग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा-अर्चना कर जिला खनिज न्यास मद से बनने वाले भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पिछली बार जब वे समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, तब समाज की मांग पर इस कार्य की घोषणा की थी। जिला खनिज न्यास मद से 25 लाख रुपये की लागत से भवन की स्वीकृति कराई गई और आज सभी की उपस्थिति में भूमिपूजन किया जा रहा है। साथ ही समाज के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण भी किया गया।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समाजों की मांग के अनुरूप सामुदायिक भवन, मंच, डोम शेड, बाउंड्री वॉल सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार में विगत दो वर्षों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं और उन्हें तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बड़े निर्माण कार्यों के साथ-साथ छोटे कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराया जा रहा है। सामाजिक भवनों का भी विकास कराया जा रहा है। उद्योग मंत्री के नेतृत्व में फंड तेजी से जारी हो रहे हैं, जिसका परिणाम है कि विकास कार्यों का लाभ जनता को मिलने लगा है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर, पार्षद मथुरा चंद्रा, पार्षद सिंह नरेंद्र देवांगन, राम कुमार साहू, ईश्वर पटेल, योगेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ. पीयूष गुरु गोस्वामी, राजेश गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, मलिक राम गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रभा गुप्ता, डॉ. शुभम गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश नागरमल, विजय गुप्ता सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button