भारत जोड़ो पदयात्रा: टीकमगढ़ के कांग्रेसियों ने शुरू की यात्रा, आधा दर्जन गांव में भ्रमण के बाद बगाज माता में होगा रात्रि विश्राम

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- Congressmen Of Tikamgarh Started The Journey, After Visiting Half A Dozen Villages, There Will Be Night Rest In Bagaj Mata
टीकमगढ़एक घंटा पहले
जिले के टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की। शिव धाम कुंडेश्वर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सरदार सिंह बुंदेला के प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राष्ट्रगान के बाद हाथों में तिरंगा झंडा थामकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पदयात्रा लेकर निकले।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि पहले दिन की यात्रा ग्राम पंचायत जुड़ावन, बृजपुरा, बम्होरी मडिया होते हुए ग्राम पंचायत पठा पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। पठा के बाद यात्रा प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बगाज माता पहुंचेगी और रात्रि विश्राम होगा।

बुधवार सुबह आगे के लिए पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 दिन बाद पदयात्रा बंधा तिराहा पर पहुंचेगी। जहां छतरपुर जिले के यात्रा प्रभारियों को तिरंगा झंडा सौंपा जाएगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा सिंगरौली जिले के लिए रवाना होगी। जहां राहुल गांधी की पदयात्रा में सभी कांग्रेसी शामिल होंगे।
इनकी रही उपस्थिति
शिव धाम कुंडेश्वर पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, उपाध्यक्ष संजय नायक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल, गौरव शर्मा, रानू मिश्रा, शाश्वत सिंह बुंदेला, रामकुमार यादव, हबीब राइन, राम कुमारी द्विवेदी, अनीश खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link