सागर में कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत: घर से शौच करने गई थी 90 वर्षीय वृद्धा, कुएं में मिला शव

[ad_1]
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर जाते हुए।
सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया खास में कुएं में गिरने से 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा का शव कुएं में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार महरानी बाई उम्र 90 साल निवासी पिपरिया खास रविवार सुबह शौच करने के लिए घर से निकली थी।
कुछ समय बाद जब वे घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बुजुर्ग महिला का शव घर से कुछ दूरी पर बने कुएं में नजर आया। परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राहतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।
Source link