पन्ना में हीरों की नीलामी: तीन दिन में 204 में से सिर्फ 34 हीरे नीलाम; 94.8 लाख रुपए में खरीदे

[ad_1]
पन्ना8 घंटे पहले
हीरों की नगरी पन्ना में मंगलवार से तीन दिवसीय हीरा नीलामी चल रही थी। इसमें इस बार बाहरी व्यापारियों के न आने का असर नीलामी में देखने को मिला है। नीलामी में रखे गए 204 हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ से ज्यादा लगाई थी, लेकिन मात्र 94 लाख 8 हजार 759 रुपए के 34 हीरे ही नीलाम हो पाए हैं।इनका कुल वजन 58.85 कैरेट है। अब 297.11 कैरेट के 170 हीरे पेंडिंग हैं। ये अगली नीलामी में रखे जाएंगे।
बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश की हीरों की नगरी पन्ना में 18 अक्टूबर से शुरू हुई, तीन दिवसीय हीरा नीलामी में 355.96 कैरेट के 204 नग हीरे रखे गए थे। इनमें पहले दिन मात्र 12 नग हीरे ही नीलाम हो पाए थे। इनका वजन 14.70 कैरेट था। यह हीरे 24 लाख 7 हजार 5 सौ 26 रुपए में बिके थे। दूसरे दिन बुधवार को मात्र 7 हीरा नीलाम हुए हैं। इनका वजन 23.43 कैरेट है। यह हीरे 49 लाख 37 हजार 8 सौ 34 रुपए में नीलाम हुए थे।

गुरुवार नीलामी के तीसरे और अंतिम दिन उम्मीद जताई जा रही थी। काफी संख्या में हीरे नीलाम होंगे। तीसरे दिन भी नीलामी बहुत हुई। मात्र 20.72 कैरेट के 15 नग हीरे नीलाम हो पाए। इनसे 20 लाख 63 हजार 399 रुपए प्राप्त हुए हैं। तीन की नीलामी में कुल 58.85 कैरेट के 34 नग हीरे नीलाम हुए हैं। यह सभी हीरे 94 लाख 8 हजार 759 रुपए में नीलाम हुए हैं। नीलामी के पहले उम्मीद जताई जा रही थी।

सबसे बड़ा हीरा नहीं हुआ नीलाम
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान एवं मप्र के कई जिलों से बड़े बड़े व्यापारी नीलामी में शामिल होंगे। ऐसा नहीं हुआ। यही वजह रही कि 204 नग हीरों में से मात्र 34 नग हीरे ही नीलाम हुए हैं। जिस कारण हीरा धारकों को अब अगली नीलामी का इंतजार करना पड़ेगा। इस बार नीलामी में सबसे बड़ा एवं आकर्षण का केंद्र रहा 11.88 कैरेट का हीरा भी नीलाम नहीं हो पाया।
Source link