National

इस अचूक उपाय से मिलेगा मनचाहा पति, पाने के लिए करें ये उपाय…पूरी होगी इच्छा

भारत एक ऐसा देश है जहां सामाजिक तौर पर घर के सदस्य ही विवाह तय करते हैं। हमारे देश में ज्यादातर अरेंज मैरिज ही होती हैं। कहीं-कहीं प्रेम विवाह भी देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ लोग परिवार का साथ न मिलने की वजह से प्रेम विवाह नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

1. यदि आप अपनी पसंद का पति पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना होगा। इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन प्रातःकाल 108 बार करना है। ”ॐ नमो मोहिनी महा मोहिनी अमृत वासिनी स्वाहा”

2.सच्चे प्रेम की प्राप्ति सोलह सोमवार के व्रत से भी संभव है। नियमपूर्वक इस व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुयोग्य, सुंदर और सदा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है, जिसका प्रेम भाव कभी कम नहीं होता है।

3.प्रेम विवाह करने के लिए आपको बीज मंत्र का प्रयोग करना चाहिए। यह मंत्र हैः- ॐ क्लीं नमः। इसी के साथ आकर्षण शक्ति को इस मंत्र के जाप से भी बढ़ाया जा सकता है। मंत्र हैः- ओम क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहः। इस मंत्र का जाप राधा-कृष्ण का चित्र या प्रतिमा के सामने 108 बार प्रत्येक शुक्रवार को किया जाना चाहिए।

4.माना जाता है कि भगवान शिव को नागकेसर अतिप्रिय होता है। जो भी जातक सावन के महीने में शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करता है, भगवान शिव उनकी विनती सुन लेते हैं। जो भी लड़कियां अच्‍छे जीवनसाथी की तलाश में हैं वे रोजाना स्‍नान करके शिवजी का जलाभिषेक करें और उन्‍हें नागकेसर चढ़ाएं। उन्‍हें शीघ्र ही शुभ फल जरूर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button