इलेक्ट्रिक चिमनी में 8 फीट का सांप: घोड़ा पछाड़ सांप को देख कॉलोनी में मचा हड़कंप; आधे घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Seeing The Snake Behind The Horse, There Was A Stir In The Colony; Caught After Half An Hour Of Effort
जबलपुर8 मिनट पहले
जबलपुर के धनवंतरी नगर साईं कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कॉलोनी के निवासी खेमचंद पटेल के किचिन में एक रखी इलेक्ट्रिक चिमनी में 8 फीट का रेट स्नेक बैठा हुआ था। 8 फीट के सांप को देख कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजनों ने सर्प विशेषज्ञ को बुलाया। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।
मिट्टी के छेद से घर में घुसा था सांप
सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के मुताबिक 8 फिट का लंबा सांप धामन प्रजाति का है। जिसे घोड़ा पछाड़ सांप या रेट स्नेक भी कहा जाता है। यह रेट स्नेक जहरीला नहीं होता हैं। इनका प्रमुख भोजन चूहा होता हैं। इस प्रकार के सांप मिट्टी में अधिकांश रहते हैं। यही कारण है की दीवार में मिट्टी का छेद होने के कारण सांप घर में प्रवेश कर गया और जाकर चिमनी में छुप गया। संभवत रेट स्नेक चिमनी में छुपकर चूहे की तलाश कर रहा था। जिसके कारण घर के परिजनों सहित कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
Source link