इन्द्रभान पाटिल बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भिलाई जिला के जिला उपाध्यक्ष

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रभान पाटिल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन देव साय जी के मार्गदर्शन में, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सनन जांगड़े के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी रामजी भारती जी की अनुमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के अनुमोदन से अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया द्वारा घोषित की गई।
इन्द्रभान पाटिल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। उनकी राजनीतिक यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रारंभ हुई, जहां उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इन्द्रभान पाटिल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।




