इंदौर से देवास जा रही बस पलटी: शिप्रा नदी के ब्रिज पर हादसा; 2 की मौत, करीब 10 से 12 घायल

[ad_1]

देवासकुछ ही क्षण पहले

मप्र के देवास में शिप्रा नदी के पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को देवास अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।

इंदौर से देवास जा रही बस शिप्रा के ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया।

इंदौर से देवास जा रही बस शिप्रा के ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया।

घायल बोले-बहुत तेज थी बस की रफ्तार

बस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह साेलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे।

घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि वह इंदौर से बस में सवार हुआ था।

घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि वह इंदौर से बस में सवार हुआ था।

घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं।

देवास जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती करवाया गया है।

देवास जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती करवाया गया है।

बस में सवार 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई है।

बस में सवार 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई है।

एएसपी ने बताया- हादसे के बाद बाधित यातायात को क्लियर कराया

एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है कि शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं, जिन्हें देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर लगातार अपडेट हो रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button