बालाघाट में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन: धूमधाम से निकली माता रानी की शोभायात्रा, नगर में भ्रमण के बाद वैनगंगा नदी में हुआ विसर्जन

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
शारदीय नवरात्र के पर्व पर एक ओर जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर आदिशक्ति मां दुर्गा के प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं विजयदशमी पर देर शाम से रात्रि तक शहर की प्रमुख दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर चलता रहा। भक्तों की टोली मां की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ढोल-ताशों के साथ नदी तट पर लेकर पहुंची।
महावीर दुर्गा उत्सव समिति, अराधनादुर्गा उत्सव समिति, बंगाली दुर्गा उत्सव समिति और अनय दुर्गा समिति ने मां दुर्गा का विसर्जन धूमधाम के साथ बैंनगंगा नदी तट पर किया। नगर पालिका प्रशासन ने लाइट और नदी को प्रदूषण से बचाने पूजन सामग्री से पालिथीन अलग करने की व्यवस्था के साथ भरी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
नदी के तट पर पूजन कर विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया। नगर में अभी भी कई समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन अलग-अलग दिनों तक जारी रहता है।

Source link