इंदौर में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण: कांग्रेस नेता बोले – भारत जोड़ो यात्रा का ऐसा स्वागत करेंगे इतिहास में दर्ज होगा शहर का नाम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Congress Leader Said India Will Welcome Jodo Yatra Like This, The Name Of The City Will Be Recorded In History

इंदौरएक घंटा पहले

भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरु की 134 वीं जन्म जयंती के मौके पर सोमवार को कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया। कांग्रेस जन उनके प्रतिमा स्थल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन यहां मौजूद रहे।

पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी अपनी बातें कही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू ने जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली उसके पहले भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था। मगर जब नेहरू जी प्रधानमंत्री बने और उनकी दूर दृष्टि से आज देश विश्वस में सबसे आगे है। वे बोले नफरत मिटाने, मोहब्बत का पैगाम देने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी पूरे भारत देश की पैदल यात्रा कर रहे है। उनका मकसद है की जो देश में नफरत फैला दी गई है। भाई-भाई में अदावत करवा दी गई है उसे फिर से मोहब्बत के रूप में बदला जाए इसके लिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा कर रहे है। कांग्रेस जनों से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा नवंबर माह में ही इंदौर आ रही है। हमारा दायित्व है कि उनकी इस यात्रा में पूरे समय शामिल रहे और उनका इंदौर शहर में ऐसा स्वागत हो की इतिहास में इंदौर शहर का नाम दर्ज हो जाए।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पं. जवाहरलाल नेहरू के योगदान का जिक्र किया और कहा नवंबर के अंतिम सप्ताह में भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले में महू से शुरू होगी। राजेंद्र नगर के आसपास लंच ब्रेक होगा, जहां पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। इसके बाद दोपहर में राहुल गांधी की यात्रा राजबाड़ा तक पहुंचेगी। अगले दिन यात्रा मरीमाता चौराहे से सांवेर के लिए निकलेगी। उन्होंने कांग्रेसजनों से आव्हान किया है कि इस दिन इंदौर में इतिहास बनाया जाए उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों और भाजपा के लोगों को भी इस यात्रा में जोड़ने के लिए निमंत्रण पत्र भेजने की बात कहीं है। माल्यार्पण के इस आयोजन में अर्चना राठौर, अनिल यादव, जया तिवारी, संजय बाकलीवाल, सत्यनारायण सलवाड़िया सहित कई लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button