इंदौर के बंटी-बबली ने बिजनेसमैन के 8 लाख रु. चुराए: धार में लड़की ने हाउस कीपिंग की जॉब मांगी; उसी रात वारदात…

[ad_1]

धार27 मिनट पहले

धार‎ शहर के कैलाश नगर कॉलोनी में मार्बल और ग्रेनाइट व्यापारी के घर से 8 लाख रुपए कैश चोरी जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की है। वारदात‎ व्यापारी के घर झाड़ू-पोंछे का काम देखने के‎ लिए आई इंदौर की युवती ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दी। इनमें से एक उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी के पास से 5.13 लाख रु. जब्त किए हैं।

3 सितंबर की रात मार्बल व्यापारी‎ मुकेश कुमार जाट के घर की अलमारी से 8 लाख रुपए कैश चोरी हुआ था। दूसरे दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें घर की देखरेख के लिए कामवाली की जरूरत थी। 3 सितंबर को दिन में युवती काम मांगने के लिए आई थी, उन्होंने उसे पूरा घर दिखाया था। काम पर भी रख लिया था। युवती अगले दिन से काम पर आने का बात कहते हुए चली गई थी।

पुलिस को ऐसे मिला सुराग
TI समीर पाटीदार के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ‎ करने पर पुलिस को पता चला कि घटना की रात‎ 2 बजे के आसपास 2 अनजान लड़के और‎ 1 लड़की कॉलोनी में घूम रहे थे। व्यापारी ने भी युवती पर शक जताया था।

पुलिस को अब इस युवती और उसके दो साथियों की तलाश थी। तभी मुखबिर से जानकारी मिली की सभी इंदौर के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम इंदौर के खजराना भेजी। वहां एक चाय की दुकान से सोनू उर्फ सोहेब खान निवासी खजराना (इंदौर) को पकड़ा गया।

सोनू ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड मिसबा उर्फ अंजू निवासी चंदन नगर (इंदौर) और साथी मेहबूब निवासी खजराना (इंदौर) के साथ मिलकर वारदात की थी। रकम हमने बांट ली।

तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं।

सोते रहे व्यापारी, वारदात कर गए बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड
राजस्थान के मार्बल व्यापारी मुकेश कुमार जाट की धार के जेतपुरा में होटल रुद्राक्ष के पास मार्बल की बड़ी दुकान है। व्यापारी धार में अकेले रहते हैं। घटना वाली रात वे सो रहे थे। उन्हें सुबह चोरी का पता चला। आरोपियों ने उनके घर के मेन गेट को बाहर से धक्का दिया। इससे दरवाजे के ऊपर लगी कुंडी खुल गई। अंदर रूम में रखी अलमारी में चाबी पहले से ही फंसी हुई थी। इसीलिए उन्होंने बड़े आराम से कैश निकाला और भाग निकले।

इस अलमारी से चोरों ने कैश चुराया। अलमारी के लॉक में चाबी पहले लगी थी। इससे चोरों ने बड़ी आसानी से इसे खोला और रकम समेट ले गए। व्यापारी सोते रहे।

इस अलमारी से चोरों ने कैश चुराया। अलमारी के लॉक में चाबी पहले लगी थी। इससे चोरों ने बड़ी आसानी से इसे खोला और रकम समेट ले गए। व्यापारी सोते रहे।

मार्बल व्यापारी के घर से लाखों की चोरी:घर में सोया रह गया मालिक

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button