इंदिरा सागर बैकवाटर में डूबा आठवीं का छात्र, मौत: छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ सजाया दुर्गा पांडाल, नहाने गया तो पैर फिसला, इकलौती संतान थी

[ad_1]

खंडवा20 मिनट पहले

मृतक योगेश चौहान।

इंदिरा सागर बैकवाटर में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मां-बाप की इकलौती संतान थी। छुट्टी के दिन दुर्गा पांडाल सजाने का कहकर घर से निकला था। मंदिर में जाकर माई का दरबार सजाने में हाथ बंटाया। फिर दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया। तालाब में तैरने की प्रैक्टिस कर रहा था, तभी पानी के भीतर बने कुएं में पैर फिसल गया। दोस्त बचाने लगे तो उनकी जान भी खतरें में पड़ गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास खेत से किसान दौड़कर आए, तीन दोस्तों को बचा लिया। तब तक आंठवी का छात्र योगेश दम तोड़ चुका था।

मामला खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत गांव जामकोटा का है। मृतक 14 वर्षीय योगेश अपने पिता अखिलेश चौहान की इकलौती संतान थी। गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बांगरदा में एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं का छात्र था। ताऊ शैतानसिंह चौहान बताते हैं कि, योगेश अपने दोस्तों के साथ नहाने जरूर जाता था लेकिन इसकी खबर परिवार वालों को नहीं रहती थी। रोजाना साइकिल से ही स्कूल जाता था।

हादसा रविवार को हुआ, छुट्टी का दिन था। घर पर उसकी मम्मी को कहकर गया कि, वह अपने दोस्तों के साथ गांव के श्रीराम मंदिर जा रहा है, जहां सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव मनाया जाता है। दुर्गा पांडाल सजाने के लिए लाइटिंग, सफाई काम में हाथ बंटाया और तालाब की तरफ निकल गया। इंदिरा सागर बैकवाटर का पानी गांव से लगा हुआ था, इसलिए छात्र अपने दोस्तों के साथ छुट्टी के दिन चोरी-छिपे नहाने जाता। हादसे वाले दिन सूनसान जगह पर नहाने गया, ताकि परिवार का कोई व्यक्ति नहाते हुए देख न लें। डर रहता था कि वह पापा को कह दें तो मार पड़ेगी।

– परिवार में मातम, मां का आंचल ही छीन गया

योगेश के कुएं में डूबकर मौत की खबर सुनते ही परिवार के बुजुर्ग भी सक्त रह गए। हर कोई यही कहता हैं कि, बेटा तो मां का दरबार सजाने निकला था। किसको पता था कि जीवन देने वाली मां का आंचल ही छीन जाएगा। डूब प्रभावित जामकोटा गांव चार हिस्सों में बंटा है। पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले परिवार पर दुख का इतना बड़ा पहाड़ टूट पड़ेगा, ये कोई सोच भी नहीं सकता था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button