जैव विविधता के प्रति जागरूकता: जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में 54 स्कूलों के 160 बच्चे शामिल

[ad_1]

बुरहानपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वन विभाग ने जैव विविधता के प्रति जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जैव विविधता आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें जिले के 54 स्कूलों के करीब 160 बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सोमवार को पूरे प्रदेश में कराई गई। इसमें शामिल होने के लिए हर स्कूल से तीन विद्यार्थियों की टीम को बुलाया गया। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में हुई प्रतियोगिता की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से हुई। इसमें हर टीम को क्विज के लिए ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न दिए गए।

लिखित पेपर पर दिए इन प्रश्नों का उत्तर ठीक उसके पीछे देना था। इसमें प्रथम सावित्रीबाई फुले की टीम नंदिनी मौर्य, उमेमा एजाज, कुमकुम बारी रहीं। द्वितीय स्थान पर सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की टीम समीर अंसारी, हर्ष राजपुर, रोहिणी महाजन और तृतीय स्थान शासकीय स्कूल इच्छापुर की टीम काजल कोली, पंकज वाघ, लोकेश पािटल रहे। विद्यार्थियों को इस दौरान जैव विविधता की जानकारी भी दी गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button